फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   यू-ट्यूब पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली शख्सियत नेहा : राज्यपाल

यू-ट्यूब पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली शख्सियत नेहा : राज्यपाल

Sat, 09 Feb 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
यू-ट्यूब पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली शख्सियत नेहा : राज्यपाल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। नेहा कक्कड़ ने तीर्थनगरी के साथ उत्तराखंड का भी नाम रोशन किया है और अब वह निरंतर देश के नाम को रोशन करने में जुटी हुई हैं। नेहा आज यू-ट्यूब पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली शख्सियत बन गई हैं। मैं ऐसी बेटी को जन्म देने वाले माता-पिता को नमन करती हूं। यह बात राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कही। शुक्रवार को राज्यपाल गायिका नेहा कक्कड़ के निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए तीर्थनगरी पहुंचीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मेयर अनिता ममगाईं ने निगम के सभी 40 पार्षदों के साथ उनका तीर्थनगरी आगमन पर गुलाब के पुष्प के साथ स्वागत किया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर राज्यपाल का अपनी विधानसभा में पहुंचने पर स्वागत किया। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि नेहा कक्कड़ को हमेशा टीवी पर ही देखा है, आज साक्षात देख रही हूं। कहा कि मेरी नातिन उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक है, वह उनके गाए हुए गानों को ही गुनगुनाती है।
विज्ञापन


मिले हो तुम हमको, बड़े नसीबों से.........
मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ ने कहा कि वह आज जिस भी मुकाम पर है, इसमें उनके माता पिता और भाई बहनों का बड़ा हाथ है। उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि जब वह छोटी थी तो सभी भाई बहनों के साथ उनके माता पिता एक छोटे से कमरे में रहते थे। इसी कमरे में एक किचन भी हुआ करता था। आज परिस्थितियां बदल गई हैं। इस दौरान उन्होंने अपने माता पिता के पैर छूकर चरण स्पर्श किए। इसके बाद उन्होंने अपना गाया हुआ गाना मिले हो तुम हमको, बड़े नसीबों से, चुराया है मैंने किस्मत की लकीरों से...भी गुनगुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed