फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   जनता की छै आस बड़ी पर सुपन्या टुटिगे...

जनता की छै आस बड़ी पर सुपन्या टुटिगे...

Sat, 02 Feb 2019 01:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 02 Feb 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
जनता की छै आस बड़ी पर सुपन्या टुटिगे...
लोकनृत्य - फोटो : amarujala
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। राजकीय इंटर कॉलेज कोटि अठूरवाला के मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम और गढ़वाली कवि सम्मेलन के साथ ही तीन दिवसीय टिहरी महोत्सव का आगाज हो गया है। द्वितीय टिहरी महोत्सव- 2019 का शुभारंभ पूर्व राज्यमंत्री कीर्ति सिंह नेगी और अठूरवाला की पूर्व ग्राम प्रधान मंजू चमोली ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। दोपहर में कवि सम्मेलन से सांस्कृतिक गतिविधियों की शुरूआत हुई। युवा कवि वीरेंद्र डंगवाल ‘पार्थ’ ने ‘परचाधारि राजा तुम्हारी सदानि जय हो, जनता की छै आस बड़ी पर सुपन्या टुटिगे’ से राज्य के हालत को बयां किया।
विज्ञापन

डॉ. अतुल शर्मा ने ‘अब तो सड़कों पर आ जाओ, ओ शब्दों के सौदागर’ की प्रस्तुति से राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक व्यवस्थाओं पर प्रहार किया। युवा कवि विनोद मुसान ने टिहरी को समर्पित ‘फिर याद आली टिहरी’ कविता प्रस्तुत की। उनकी गढ़वाली कविता ‘चल भैजी रूमक पड़ी, अब त घौर जौला’ को लोगों की खूब सराहना मिली। बीना बैंजवाल की ‘किसान हाथों कु उदंकार च उरख्यालों’ ने भी वाहवाही बटोरी। कवि शांति प्रकाश जिज्ञासु और मणि भारती ने भी अपनी सुंदर प्रस्तुतियाें से देर तक श्रोताओं को बांधे रखा।
विज्ञापन

इस अवसर पर मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी। लोगों ने विभिन्न प्रकार के स्टॉलों का लुत्फ उठाया। इसके अलावा नृत्य गायन और योग की स्पर्धाएं भी हुईं। महोत्सव संयोजक नरेश उनियाल ने बताया कि शनिवार को महिला परिधान शो और भजन गायन होंगे। इस दौरान डीजीपी अनिल रतूड़ी मुख्य अतिथि रूप में उपस्थित रहेंगे। समारोह में महोत्सव अध्यक्ष मंजू चमोली, व्यवस्था में सुमेर नेगी, बेताल सिंह नेगी, अरविंदर नेगी, प्रदीप, विनोद नेगी, जय पुंडीर, रवि, सूरज, अभिषेक, आयुष, प्रतीक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed