फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Chardham Yatra 2024: 7143 pilgrims left for Char Dham in 217 buses Rishikesh Uttarakhand News

Rishikesh News: जय बदरी विशाल और जय केदार के लगे नारे...217 बसों से 7143 तीर्थयात्री चारधाम हुए रवाना

Tue, 14 May 2024 08:00 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 14 May 2024 08:00 AM IST
सार

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा सोमवार को 26 लाख को पार कर गया। पंजीकरण का यह रिकॉर्ड 15 अप्रैल से 13 मई के बीच कायम हुआ है। वहीं, बीते चार दिनों में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में दो लाख से ज्यादा पहुंच गई है। 

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024:  7143 pilgrims left for Char Dham in 217 buses Rishikesh Uttarakhand News
चारधाम यात्रा 2024 (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चारधाम यात्रा पर रोटेशन की 200 बसों और रोडवेज की 17 बसों से कुल 7143 तीर्थयात्री चारधाम रवाना हुए। यात्रा पर रवाना होने से पहले तीर्थयात्री जय बदरी विशाल और जय केदार के जयकारे लगाते रहे।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के यातायात प्रभारी नवीन तिवाड़ी ने बताया कि 186 बसों से 6110 तीर्थयात्री चारधाम, 13 बसों 414 तीर्थयात्री दो धाम, एक बस से 35 तीर्थयात्री एक धाम रवाना हुए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें..Chardham Yatra: चरम पर आस्था...पंजीकरण की संख्या 26 लाख पार, दर्शन के लिए धामों में उमड़ रही भीड़, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


200 बसों से कुल 6559 तीर्थयात्री रवाना हुए। वहीं रोडवेज की 17 बसों से 584 तीर्थयात्री दो धाम रवाना हुए। रोडवेज के चारधाम यात्रा के नोडल अधिकारी अनुराग पुरोहित ने बताया कि चार बसों से 137 तीर्थयात्री बदरीनाथ, 13 बसों से 447 तीर्थयात्री सोनप्रयाग रवाना हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed