फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chardham Yatra: चरम पर आस्था...पंजीकरण की संख्या 26 लाख पार, दर्शन के लिए धामों में उमड़ रही भीड़, तस्वीरें

Mon, 13 May 2024 09:40 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 13 May 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 registration number crosses 26 lakh  Huge Crowd of Pilgrims Reached Everyday Photos
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा सोमवार को 26 लाख को पार कर गया। पंजीकरण का यह रिकॉर्ड 15 अप्रैल से 13 मई के बीच कायम हुआ है। वहीं, बीते चार दिनों में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में दो लाख से ज्यादा पहुंच गई है। 



चारधाम यात्रा को लेकर देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रदेश में अब तक करीब 26 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री पंजीकरण करा चुके हैं। पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने बताया, सोमवार शाम चार बजे तक 26 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करा लिया है। चारधाम पंजीकरण की प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू की गई थी।

Chardham Yatra 2024: बदरीनाथ में भारी विरोध के बाद VIP दर्शन व्यवस्था खत्म, केवल इन्हें मिलेगी अनुमति

प्रदेश सरकार और पर्यटन विभाग तीर्थयात्रियों को हर संभव सुविधा मुहैया कराने के लिए मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देश को सभी अधिकारी गंभीरता से पालन कर रहे हैं।

Chardham Yatra 2024 registration number crosses 26 lakh  Huge Crowd of Pilgrims Reached Everyday Photos
बदरीनाथ धाम के कपाट खुले - फोटो : अमर उजाला

पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने बताया, फर्जी वेबसाइट के जरिए ठग लोगों से ठगी भी कर रहे हैं। इन सभी फर्जी वेबसाइट पर एसटीएफ और साइबर सेल की नजर है। इन्हें बंद कराया जा रहा है।

Chardham Yatra 2024 registration number crosses 26 lakh  Huge Crowd of Pilgrims Reached Everyday Photos
गंगोत्री धाम - फोटो : अमर उजाला

कहा, हेली सेवा की बुकिंग के नाम पर फर्जी वेबसाइट के जरिए लोगों से ठगी के मामले अक्सर सामने आते हैं। इसको रोकने के लिए पिछले साल से आईआरसीटीसी के जरिए ही हेली सेवाओं की बुकिंग की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 registration number crosses 26 lakh  Huge Crowd of Pilgrims Reached Everyday Photos
बारिश में यमुनोत्री धाम जाते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

उधर, चारधाम तीर्थपुरोहित महापंचायत के महासचिव डॉ. बृजेश सती ने बताया, धामों में भीड़ प्रबंधन के लिए पुख्ता व्यवस्था नहीं है। चारधाम यात्रा के पंजीकरण के लिए मारामारी चल रही है। प्रदेश सरकार ने यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया है, लेकिन यात्रा मार्गों पर कहीं भी पंजीकरण की न तो चेकिंग हो रही है और न ही कोई पूछने वाला है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 registration number crosses 26 lakh  Huge Crowd of Pilgrims Reached Everyday Photos
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

धामों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लग रही है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के लिए मई माह में यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण फुल हो चुके हैं। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए संख्या निर्धारित है। प्रदेश सरकार व पर्यटन विभाग ने बिना पंजीकरण यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरिद्वार व ऋषिकेश में ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed