फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   56 Karate players were honored

Rishikesh News: 56 कराटे खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Wed, 04 Jun 2025 08:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 08:10 PM IST
विज्ञापन
56 Karate players were honored
ऋषिकेश। देहरादून रोड स्थित एक कॉम्लेक्स में उत्तराखंड कराटे एकेडमी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 56 कराटे खिलाड़ियों को बेल्ट परीक्षा पास करने पर सम्मानित किया गया। राज्य मंत्री गिरीश डोभाल और मेयर शंभू पासवान ने कराटे खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और बेल्ट देकर सम्मानित किया। राज्य मंत्री गिरीश डोभाल ने कहा इन प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए ऐसे आयोजन होने भी जरूरी हैं। इससे प्रेरित होकर तीर्थनगरी के और बच्चे भी इस क्षेत्र में आने के लिए आगे आएंगे। मेयर शंभू पासवान ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के लिए कराटे एक महत्वपूर्ण हथियार है, जिससे वह स्वयं की रक्षा कर सकेंगी। एकेडमी के संरक्षक ललित मोहन मिश्र और डाॅ. अक्षत गोयल ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है। इस मौके पर एकेडमी के महासचिव और कोच राजेंद्र गुप्ता, संतोष पांथरी, डीपी रतूड़ी, प्रतीक कालिया, नीरजा गोयल, विकास शाही, कनिका ध्यानी, नूपुर गोयल, संजय भारद्वाज आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed