फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   पांच साल से लटकी थ्री लेन ब्रिज योजना का कार्य शुरू

पांच साल से लटकी थ्री लेन ब्रिज योजना का कार्य शुरू

Fri, 25 Jan 2019 01:50 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 25 Jan 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
पांच साल से लटकी थ्री लेन ब्रिज योजना का कार्य शुरू
bridge - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

मुनिकीरेती। बजट के अभाव में बीते पांच साल से अधर में लटकी मुनिकीरेती के कुंभ मेला पार्किंग से वेद निकेतन आश्रम तक प्रस्तावित थ्री लेन ब्रिज निर्माण की महत्वाकांक्षी योजना पर कार्य शुरू हो गया है। इस योजना पर हिलवेज कंट्रक्शन कंपनी कार्य कर रही है।

बता दें, राज्य निर्माण योजना के अंतर्गत मुनिकीरेती में प्रस्तावित 274 मीटर लंबे थ्री लेन ब्रिज योजना का प्रस्ताव 25 मार्च 2013 पास हुआ था। प्रारंभिक योजना के तहत इस ब्रिज का इस्तेमाल केवल पैदल राहगीरों के लिए किया गया था। बाद में इसे चार पहिया वाहनों के आवागमन के लिए तैयार करने की योजना बनाई गई। इस योजना को पूरा करने के लिए 3345.53 लाख की लागत से हिलवेज कंट्रक्शन कंपनी का सरकार के साथ अनुबंध हुआ। कंपनी ने 10 फरवरी 2014 में कार्य शुरू किया। आधा निर्माण कार्य ही पूरा हुआ था कि बजट समाप्त हो गया। बकाया राशि जारी करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने शासन को प्रस्ताव भेजा, लेकिन तब तक तत्कालीन सरकार बदलने से योजना अधर में लटक गई। अब सरकार ने इस योजना का दोबारा संज्ञान लिया है। निर्माण खंड नरेंद्रनगर के एई श्यामलाल गोयल ने बताया कि वर्तमान में शासन की ओर से थ्री लेन ब्रिज योजना के लिए टोटल 4885.60 लाख का बजट पास किया गया है। इसमें से कंपनी पहले 3345.53 लाख के बजट का काम कर चुकी है। बाकी की धनराशि काम पूरा होने के बाद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed