{"_id":"5c3118fdbdec22570156b7bb","slug":"41546721533-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक प्रेशर से टंकी का वाश आउट पाइप फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक प्रेशर से टंकी का वाश आउट पाइप फटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। आदर्श नगर के पंप नंबर तीन में अधिक प्रेशर के कारण पानी की टंकी का पाइप फट गया है। ऐसे हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया। अगले दो दिनों तक आदर्श नगर, बनखंडी, वाल्मीकि नगर, रेलवे रोड, जाटव बस्ती, तिलक रोड, हीरालाल मार्ग आदि क्षेत्रों में पानी के लो प्रेशर की समस्या बनी रहेगी। इन सभी क्षेत्रों में पानी की सप्लाई डायरेक्ट होगी। शनिवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे आदर्श नगर के पंप नंबर तीन की पानी की टंकी में अचानक ज्यादा प्रेशर से टंकी का वाश आउट पाइप फट गया। इस कारण टंकी से पानी गिरने लगा।
जल संस्थान के जेई पिंकी चंद ने बताया कि टंकी 2400 किलोलीटर की है। इसे भरने में पूरा 24 घंटा लगता है। शनिवार को करीब साढ़े तीन बजे ज्यादा प्रेशर के कारण इसका वाश आउट फट गया है। इस वाश आउट पाइप को बदलने के लिए पूरी टंकी का पानी खाली किया जा रहा है। इसे खाली करने के लिए करीब पांच घंटे लगेंगे। इस कारण रविवार की सुबह से इससे सप्लाई सभी क्षेत्रों में डायरेक्ट पानी सप्लाई की जाएगी। जेई के अनुसार फटा हुआ वाश आउट पाइप करीब 10 फुट लंबा तथा चार इंच चौड़ा है।
विभाग के कर्मचारियों ने रात्रि साढ़े आठ बजे तक टंकी का पानी खाली होने का इंतजार किया। इसके बाद वाश आउट पाइप को बदला गया। इस दौरान शिफ्ट इंचार्ज उमेश सक्सेना, पंप नंबर तीन के आपरेटर नानक सिंह, लाइनमैन नीशू शर्मा आदि स्थानीय लोग मौजूद रहे।