फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   30 building and resort owners fined

Rishikesh News: सत्यापन न कराने पर 30 भवन और रिजॉर्ट स्वामियों पर जुर्माना

Sat, 26 Apr 2025 01:10 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 26 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
30 building and resort owners fined
लक्ष्मणझूला पुलिस ने किरायेदारों व प्रतिष्ठानों में कार्य कर रहे लोगों का सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान 30 भवन स्वामियों व रिजाॅर्ट स्वामियों पर चालानी कार्रवाई कर कुल तीन लाख का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन




शुक्रवार को लक्ष्मणझूला पुलिस ने नीलकंठ, मोहनचट्टी, किरमोला क्षेत्र, स्वर्गाश्रम जोंक गांव, घट्टू घाट क्षेत्र, लक्ष्मणझूला कस्बा तथा चीला क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया कि इसके लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया। इस दौरान रिजॉर्ट्स और गांवों में रह रहे दो दर्जन से अधिक लोगों का चिह्नीकरण कर मौके पर ही पहचान सुनिश्चित की गई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि जिन भवन स्वामियों व रिजाॅर्ट मालिकों ने सत्यापन नहीं कराया था, उन पर 10-10 हजार की चालानी कार्रवाई की गई। कुल 30 लोगों पर तीन लाख की चालानी कार्रवाई की गई। कहा कि सत्यापन की कार्रवाई में विलंब करने वाले भवन स्वामियों पर पुलिस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed