फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   छात्र जीवन में खेलों का बड़ा महत्व : जुनेजा

छात्र जीवन में खेलों का बड़ा महत्व : जुनेजा

Fri, 25 Jan 2019 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
छात्र जीवन में खेलों का बड़ा महत्व : जुनेजा
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

डोईवाला। दि प्रेसीडेंसी इंटनरेशनल स्कूल भानियावाला की ओर से आयोजित दो दिनी अंतरविद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए मुकाबलो में मेजबान प्रेसीडेंसी स्कूल भानियावाला के अलावा ऋषिकेश, जौलीग्रांट और हरिपुर कलां ने बढ़त बनाई है। प्रतियोगिता में 25 टीमों ने पंजीकरण कराया है।

दि प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल भानियावाला के खेल मैदान पर बृहस्पतिवार को बालक और बालिका वर्ग की अंतरविद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य रविंद्र कौर जुनेजा ने किया। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में खेलों का बड़ा महत्व होता है। खेलों से व्यक्तित्व का विकास होता है। विद्यालय निदेशक मनिंदर सिंह ने कहा कि विद्यालय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं से खेल प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में दि प्रेसीडेंसी भानियावाला ने होपवे जौलीग्रांट को 25-10 और 25-13 से, ओमकारानंद स्कूल ऋषिकेश ने रानीपोखरी को 23-25,25-20 और 15-10 से, भागीरथी हरिपुरकलां ने मां आनंदमयी रायवाला को 25-20 और 25-23 से और दी होराईजन स्कूल जौलीग्रांट ने दून भवानी रानीपोखरी को 25-29 और 25-21 से पराजित की प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बालिका वर्ग में दि प्रेसीडेंसी ने दून पब्लिक भानियावाला को 25-11 और 25-19 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। शुक्रवार को खिताबी मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में आयोजक मंडल के दिनेश त्रिपाठी, दीपक रावत, पुनीत डिमरी, ईश्वरी प्रसाद, विजेंद्र भट्ट, रेफरी यशदीप मनवाल, सौरव धीमान और हिमांशु भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed