फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   दिल्ली क्रिकेट एकेडमी ने जीता फाइनल मुकाबला

दिल्ली क्रिकेट एकेडमी ने जीता फाइनल मुकाबला

Sun, 13 Jan 2019 02:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली क्रिकेट एकेडमी ने जीता फाइनल मुकाबला
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। दिल्ली क्रिकेट एकेडमी ने इनबॉर्न क्लब को छह विकेट से हराकर पांचवां बंसल स्पोर्ट्स अंडर-17 टी-20 क्रिकेट टूूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। दिल्ली क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रतीक ढौंडियाल ने सर्वाधिक 34 रन बनाएं व 12 रन देकर दो विकेट लिए। शनिवार को रायवाला के मां आनंदमयी मेमोरियल स्कूल में हरिचंद मेमोरियल स्पोर्ट्स इवेंट्स ट्रस्ट की ओर से पांचवां बंसल स्पोर्ट्स अंडर-17 टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी इनबॉर्न की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 106 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली क्रिकेट अकादमी की टीम ने 19 ओवरों में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बृजेश राय को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सुमित कुंद्रा को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और प्रतीक ढौंढियाल को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। मुख्य अतिथि आईसीसी लेवल-1 कोच राजेंद्र आर्या और अंपायर अश्विनी कुमार, बॉबी ढौंढियाल, अनुज बंसल, दिनेश राय व राज गौतम ने खिलाड़ियों में पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed