फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   1.72 lakh fraud in the name of providing cement

Rishikesh News: सीमेंट दिलाने के नाम पर 1.72 लाख की ठगी

Wed, 31 Dec 2025 07:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 31 Dec 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
1.72 lakh fraud in the name of providing cement
डोईवाला। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से 1.72 लाख की रकम ठग ली है। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि तूर कालोनी आर्यनगर भानियावाला निवासी हरविंदर सिंह ने तहरीर में बताया कि उन्होंने 20 दिसंबर को ऑनलाइन सीमेंट लाने के लिए अपने मित्र के मोबाइल से श्रीकांत मिश्रा नामक एक व्यक्ति से बात की। उसने 640 बैग लेने पर प्रति बैग का मूल्य 270 बताया।

पीड़ित ने 640 बैग खरीदने के लिए 22 दिसंबर को आरटीजीएस के माध्यम से 1,72,800 का भुगतान कर दिया। 23 दिसंबर को श्रीकांत ने बताया कि उनकी गाड़ी लोड हो रही है लेकिन चालान नहीं कट रहा है। यदि एक गाड़ी सीमेंट और लेंगे तो चालान की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही एक लाख 25 हजार का कूपन कटवाकर मेंबरशिप लेने को कहा। संदेह होने पर वह जब दिए गए पते पर गए तो पता चला कि श्रीकांत मिश्रा नाम का कोई व्यक्ति नहीं है। इसके बाद से वह फोन नहीं उठा रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed