फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   शहीद द्वार निर्माण में लापरवाही पर कार्रवाई की मांग

शहीद द्वार निर्माण में लापरवाही पर कार्रवाई की मांग

Fri, 01 Feb 2019 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
शहीद द्वार निर्माण में लापरवाही पर कार्रवाई की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने शहीद विकास गुरूंग के शहीद द्वार निर्माण पर बरती गई लापरवाही की निंदा करते हुए जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है। बृहस्पतिवार को कांग्रेस कमेटी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कार्यकर्ताओं के साथ शहीद विकास गुरूंग के परिजनों से मुलाकात की।
विज्ञापन

इस दौरान शहीद विकास गुरूंग के पिता रमेश गुरुंग ने बताया कि द्वार निर्माण में लापरवाही बरती गई है। जयेंद्र रमोला ने जनप्रतिनिधि व प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि शहीदों की स्मृति में हो रहे निर्माणों में ही लापरवाही हो रही है, जोकि बहुत ही शर्मनाक है। इस मौके पर कांग्रेस के कार्यवाहक नगर अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र, बापूग्राम ब्लॉक अध्यक्ष राजेश व्यास, पूर्व प्रदेश सचिव मनोज गुसाईं, राजेंद्र गैरोला, दिनेश चंद्र मास्टर, प्रदीप चंद्रा, ऋषिराज पोसवाल, तनबीर सिंह, गौरव यादव आदि मौजूद थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed