फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   आसमान में बादल छाने से बढ़ा शीत का प्रकोप

आसमान में बादल छाने से बढ़ा शीत का प्रकोप

Mon, 07 Jan 2019 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
आसमान में बादल छाने से बढ़ा शीत का प्रकोप
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । मौसम के करवट बदलते ही नगर क्षेत्र में शीतलहर दौड़ पड़ी। इसके चलते वीकेंड होने के बावजूद बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। रविवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छा गए। दिनभर लोग सूरज की रोशनी के लिए तरसते रहे। सायंकाल हल्की बूंदाबांदी के आसार बने लेकिन बारिश नहीं हो पाई। लोग अलाव के पास बैठकर ठंड दूर करने की कोशिश करते दिखे।
विज्ञापन

अधिक ठंड के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे, जिसके चलते दुकानदार भी निराश नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में मौसम खराब होने से शीत लहर बढ़ने के आसार हैं। नगर निगम प्रशासन ने खुले आसमान के नीचे रात बिताने वाले लोगों के लिए विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed