{"_id":"5c50b0cfbdec2236047349d5","slug":"161548792015-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोड़ों से परेशान ग्रामीणों ने पुलिस चौकी में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोड़ों से परेशान ग्रामीणों ने पुलिस चौकी में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर। घोडे़ व खच्चरों से परेशान श्यामपुर के ग्रामीणों ने पुलिस चौकी में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि घोड़े व खच्चरों ने उनकी फसलों को चौपट कर दिया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस घोडे़े व खच्चरों के मालिकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। यदि पुलिस प्रशासन ने अब भी कार्रवाई नहीं की तो आने वाले दिनों में चक्काजाम किया जाएगा। ग्राम प्रधान शाकुंबरी बिष्ट ने कहा कि करीब एक माह से श्यामपुर क्षेत्र में तीन दर्जन से अधिक घोड़े और खच्चर किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थिति ये है कि ग्रामीण रात को जाग कर फसलों की रखवाली कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तहसील प्रशासन से लेकर पुलिस तक को ज्ञापन देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि ये घोडे़ गुर्जरों के हैं, जानबूझकर इन्हें खुला छोड़ दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि घोड़ों को छोड़कर गुर्जर पहाड़ की ओर चले जाते हैं। घोड़े किसी की पकड़ में नहीं आते इसलिए वो किसानों की फसल चौपट कर रहे हैं।
आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि यदि 1 फरवरी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई तो चक्का जाम किया जाएगा। इसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान ग्रामीणों ने श्यामपुर पुलिस में ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान शाकुंबरी बिष्ट के अलावा पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह रावत, मनमीत सिंह, बसंती, इंद्र सिंह, प्रीतम सिंह, सुमेरी देवी, सुनीता रावत, राहुल बिष्ट, मीरा रावत, सरिता, मेरचंद रमोला, धनपति धनई, मूर्ति सिंह रावत, मुन्नू आदि शामिल थे।