{"_id":"5d17c20b8ebc3e3c8d23cc29","slug":"15618380715-rishikesh-news116","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: समिति ने किया तहबाजारी ठेका का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: समिति ने किया तहबाजारी ठेका का विरोध
Sun, 30 Jun 2019 10:20 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
फुटकर फल एवं सब्जी विक्रेता समिति ने नगर निगम की ओर से दिए जा रहे तहबाजारी का ठेके का विरोध किया है। इसके विरोध में समिति एक जुलाई को नगर निगम प्रांगण में सांकेतिक धरना देने के बाद ज्ञापन सौंपेगी। शनिवार को समिति के अध्यक्ष राजू गुप्ता की अध्यक्षता में फुटकर सब्जी विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी फुटकर सब्जी विक्रेताओं ने एक स्वर में नगर निगम की ओर से तहबाजारी का ठेका दिए जाने का विरोध किया है।
विज्ञापन
इस मौके पर राजू गुप्ता ने कहा कि नगर निगम की ओर से तहबाजारी का ठेका दिया जाना उचित नहीं है। ठेकेदार की ओर से तहबाजारी की वसूली के नाम पर जबरन छोटे व्यापारियों का शोषण किया जाएगा। इससे नगर क्षेत्र में जगह जगह ठेली लगाने से अवैध अतिक्रमण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से तहबाजारी का ठेका दिए जाने का निर्णय वापस नहीं लिया गया तो समिति से जुड़े सभी फुटकर फल एवं सब्जी विक्रेता एक जुलाई को नगर निगम परिसर में सांकेतिक धरना देने के साथ मुख्य नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपेगी।
विज्ञापन