फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   helmet this must for saving life

जीवन रक्षा के लिए हेलमेट अनिवार्य: डॉ रविकांत

Sun, 30 Jun 2019 10:22 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 30 Jun 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
helmet this must for saving life
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में डिपार्टमेंट ऑफ ट्रॉमा सर्जरी की ओर से ट्रॉमा केयर पर आधारित एटीएलएस व एटीसीएन की तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू हुई। कार्यशाला में एम्स चिकित्सकों के साथ नर्सिंग स्टाफ और देश के विभिन्न मेडिकल संस्थानों के विशेषज्ञ व प्रतिभागी चिकित्सक भाग ले रहे हैं। कार्यशाला मेें एम्स निदेशक डा. रविकांत ने जीवन की रक्षा के लिए हेलमेट को अनिवार्य बताया।

विज्ञापन


शनिवार को मुख्य अतिथि एम्स निदेशक डा. रविकांत ने तीन दिवसीय नेशनल ट्रॉमा केयर वर्कशॉप का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर एम्स निदेशक ने कहा कि जिस तरह से युद्ध से पूर्व सैनिक ट्रेनिंग पूरी कर दक्षता हासिल कर लेते हैं, उसी तरह आपातकालीन स्थितियों से पूर्व चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ का पूरी तरह से प्रशिक्षित होना जरुरी है।
विज्ञापन


इस मौके पर एटीएलएस विशेषज्ञ सफदरजंग हास्पिटल के डॉ. निक्की सभरवाल, केजीएमयू लखनऊ के प्रोफेसर विनोद जैन, समीर मिश्रा, दिल्ली सरकार के डॉ. सुनील कुमार, पीजीआई चंडीगढ़ से डॉ. मंजू डंडापानी, जिपमर पुदुचेरी के डॉ. रवीश कुमार, एम्स दिल्ली की डॉ. पूनम जोशी, महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज जयपुर के डॉ. एर्निट जॉर्ज ने ट्रॉमा लाइफ सपोर्ट पर व्याख्यान दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यशाला में ट्रॉमा सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मोहम्मद कमर आजम, डॉ. अमूल्य रतन, नर्सिंग से डॉ. राजेश कुमार व मेडिकल एजुकेशन विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शालिनी राव, एमएस डॉ. ब्रह्मप्रकाश, रेडियोथेरेपी विभागाध्यक्ष मनोज गुप्ता, डीन नर्सिंग सुरेश शर्मा, ईएनटी विभागाध्यक्ष सौरभ वार्ष्णेय, डॉ. मनु मल्होत्रा, डीन प्लानिंग लतिका मोहन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed