फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   15 thousand Shiva devotees performed Jalabhishek

नीलकंठ धाम में करीब 15 हजार शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

Sat, 26 Feb 2022 08:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 08:37 PM IST
विज्ञापन
15 thousand Shiva devotees performed Jalabhishek
09 नीलकंठ मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : RISHIKESH
महाशिवरत्रि पर्व को लेकर नीलकंठ मंदिर में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ रही है। प्रात:काल से शिवालय शंख और घंटों की ध्वनि से गूंज रहे हैं। मंदिर परिसर हर हर महादेव, ऊं नम: शिवाय के मंत्रोच्चारण और जयकारों से गूंज रहा है। शिवालय में जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर में शिवभक्तों की लंबी लाइन लगी रही। इस दौरान सुबह से लेकर शाम तक मंदिर में करीब 15 हजार शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर पुण्य अर्जित किया।
विज्ञापन

शनिवार को राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क अंतर्गत नीलकंठ पैदल मार्ग और लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर शिवभक्तों और कांवड़ियों की भीड़ रही। रिमझिम बारिश में भी शिवभक्त नीलकंठ धाम की ओर रवाना होते दिखे। नीलकंठ मंदिर के पुजारी शिवानंद गिरी ने बताया कि धाम में आने वाले शिवभक्तों के लिए मंदिर समिति की ओर से व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर दी हैं। धाम में शिवभक्तों को दर्शनार्थ कोई परेशानी नहीं हो रही है।
विज्ञापन

स्कंद पुराण के केदारखंड और मान्यताओं के अनुसार समुद्र मंथन से निकले हलाहल विष को भगवान शिव ने देवताओं के आग्रह पिया था, जिसमें शिव ने अपने कंठ में समा लिया था। इसकी ऊष्णता को शांत करने के लिए भगवान शिव ने मणिकूट पर्वत की तलहटी पर वट वृक्ष के नीचे साठ हजार वर्ष तक तपस्या की थी। बाद में भगवान शिव यहां स्वयंभू लिंग के रूप में विराजमान हुए और भगवान नीलकंठ कहलाए। तब से श्रावण मास सहित शिवरात्रि में यहां जलाभिषेक का अत्यधिक महत्व माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed