फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   राष्ट्रीय स्तर पर खेल में अव्वल तीन छात्राएं सम्मानित

राष्ट्रीय स्तर पर खेल में अव्वल तीन छात्राएं सम्मानित

Fri, 25 Jan 2019 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर पर खेल में अव्वल तीन छात्राएं सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर उत्तराखंड भाषा मंच की ओर से बृहस्पतिवार को नालंदा शिक्षण संस्थान परिसर में प्रतिभावान छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्तर की खेल स्पर्धा में अव्वल आने वाली तीन बालिकाओं को सम्मानित किया गया।

समारोह में भाषा मंच के प्रदेश संयोजक राजीव थपलियाल व सहसंयोजक विनोद जुगलान ने छात्राओं को मेडल व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। विनोद जुगलान ने कहा कि मंच का उद्देश्य अपनी बोली भाषा, शिक्षा संस्कृति संरक्षण के साथ प्रतिभावान युवक युवतियों को प्रोत्साहित कर सामाजिक विकास की कल्पना के साथ एक स्वच्छ समाज का निर्माण करना है। प्रतिभावान निर्धन बालिकाओं का चयन करते हुए प्रथम चरण में योगासन में लगातार छह बार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा कर प्रदर्शन करने वाली 11वीं की छात्रा मेघा जोशी, वॉलीबॉल में सात बार राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली 12 वीं की हिमानी बडोला और कुशल धावक दीपिका को सम्मानित किया। दीपिका ने आर्थिक तंगी के कारण बीए प्रथम वर्ष में ही पढ़ाई छोड़कर ओपन बोर्ड से व्यक्तिगत विद्यार्थी के रूप में पढ़ने पर मजबूर होना पड़ा था। उन्होंने कहा कि जल्द ही भाषा मंच समाजसेवियों के सहयोग से ऐसी और अधिक प्रतिभाओं का चयन कर सम्मानित करने के साथ ही आर्थिक मदद करने का भी प्रयास करेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुनीता उपाध्याय, महावीर उपाध्याय, अरुण बंसल, संजय उपाध्याय, टेक सिंह राणा, रामगोपाल नौटियाल, पुष्पा ध्यानी, कुमारी वर्षा, शकुंतला जोशी, दीपिका, दिव्यांशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed