{"_id":"606a0f498ebc3ec39d61431b","slug":"13-people-corona-infected-in-thdc-rishikesh-news-drn3756138184","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएचडीसी में 13 लोग कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीएचडीसी में 13 लोग कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। टीएचडीसी में 13 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रशासन की टीम ने टीएचडीसी को कंटेनमेंट जोन बना दिया है। इससे पहले गीताकुटीर हरिपुरकलां और गुमानीवाला भी कंटनमेंट जोन बने हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी एसएस यादव ने बताया कि रविवार को टीएचडीसी कॉलोनी में अलग-अलग जगहों पर 13 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत कुछ जगहों को कंटनमेंट जोन बनाए गए हैं। इसके अलावा लक्ष्मणझूला क्षेत्र में मेरठ के चार पर्यटक कोरोना संक्रमित मिले। यमकेश्वर ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि रैपिड एंटीजन में यह पर्यटक संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से तीन लोग ऋषिकेश से वापस चले गए हैं। इसके साथ ही एक पर्यटक गीताभवन में आइसोलेट हो गया है।
------------
इंसेट
ऋषिकेश में कोरोना टीकाकरण और सैंपलिंग जारी
ऋषिकेश। रविवार को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में 399 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसके अलावा 144 सैंपलिंग की गई। नोडल अधिकारी एसएस यादव ने इसकी पुष्टि की है। वहीं फकोट ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. जगदीश जोशी ने बताया कि उनके ब्लॉक क्षेत्र में 600 टीके लगाए गए और 600 सैंपलिंग की गई। यमकेश्वर ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि यमकेश्वर ब्लॉक क्षेत्र में 789 सैंपलिंग और 117 टीके लगाए गए।