{"_id":"6a56491432b4334cb20698a8","slug":"13-arrested-for-disturbing-the-peace-rishikesh-news-c-38-1-rks1003-143733-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: कर्मचारी संघ ने एकीकरण का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: कर्मचारी संघ ने एकीकरण का किया विरोध
Tue, 14 Jul 2026 08:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 14 Jul 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
मंत्रियों के समक्ष विरोध जताएगा कर्मचारी संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) कर्मचारी संघ के तत्वावधान में निगम के एकीकरण का विरोध किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने नियमितीकरण नहीं तो एकीकरण नहीं के नारे लगाए।
गौरा देवी चौक के पास स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम के यात्रा कार्यालय के मुख्य गेट पर निगम की अलग-अलग इकाइयों से आए अधिकारियों और कर्मचारियों ने एकीकरण का विरोध किया। जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष किशन पंवार ने कहा कि सरकार की नीयत कर्मचारी विरोधी है।
गढ़वाल मंडल विकास निगम में कर्मचारियों और अधिकारियों की कमी है। इसका असर निगम की आर्थिक स्थिति पर पड़ रहा है। सरकार कर्मचारियों की कमी पूरी करने के बजाय दोनों मंडलों (गढ़वाल मंडल विकास निगम और कुमाऊं मंडल विकास निगम) के एकीकरण करने में तुली है। जबकि पहले निगमों के लाभ-हानि सहित अन्य देनदारियों को सार्वजनिक कर आर्थिक सुधार आवश्यक है।
विज्ञापन
कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनमोहन सिंह चौधरी ने कहा कि जब तक विनियमितीकरण नहीं तब तक एकीकरण किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस विरोध की शुरुआत यात्रा कार्यालय से हो गई है। जल्द ही निगम मुख्यालय में विरोध स्वरूप बैठक आयोजित कर प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि निगम की तीनों यूनियन प्रबंधकीय एसोसिएशन, कर्मचारी संघ और कर्मचारी संगठन मिलकर विरोध जारी रखेगा। पर्यटन मंत्री, मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों के सामने अपना पक्ष रखकर उच्च अधिकारियों से संपर्क कर विरोध जारी रहेगा। इस अवसर पर बृजमोहन जुयाल, रमेश बिष्ट, अनूप बिष्ट, सुरेश पंवार, संदीप मेवाड़, मेघा रावत, विमला तोपवाल, प्रीति डिमरी आदि मौजूद रहे।