फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   छात्र संगठन ने उच्च शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

छात्र संगठन ने उच्च शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Wed, 30 Jan 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
छात्र संगठन ने उच्च शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन महिला छात्रावास की भूमि पर अवैध कब्जे के विरोध में सातवें दिन भी धरने पर रहा। इस मौके पर आंदोलनकारी छात्रों ने उच्च शिक्षामंत्री धन सिंह रावत को भी ज्ञापन सौंपा है। रेलवे रोड स्थित छात्रावास परिसर में छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद पंवार के नेतृत्व में छात्रों का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। छात्रों ने आटोनॉमस पीजी कॉलेज के छात्रावास की भूमि खाली करवाने की मांग की। इस मौके उन्होंने बताया कि महाविद्यालय की रेलवे रोड स्थित महिला छात्रावास की भूमि अतिक्रमणकारियों के कब्जे में है। इस भूमि पर भूमाफियाओं ने कब्जा कर लिया है। इससे छात्रावास की भूमि सिमटकर रह गई है।
विज्ञापन

छात्रों ने मंत्री को अवगत कराया कि इस मामले में उच्च न्यायालय की ओर से भूमि खाली करवाने का आदेश दिया जा चुका है। इसके बावजूद शासन प्रशासन की लापरवाही के चलते आज तक छात्रावास की भूमि अतिक्रमण मुक्त नहीं हो पाई है। उन्होंने शिक्षा मंत्री से महाविद्यालय की भूमि को खाली करने की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च शिक्षा मंत्री धन रावत ने छात्रों को महाविद्यालय की छात्रावास भूमि को खाली करवाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी प्रेम लाल को इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर शिवा सिंह, गौरव राणा, शिवम भारद्वाज, प्रदीप कौशिक, शुभम शर्मा, अभिषेक रस्तोगी, दीपक भारद्वाज, पीयूश यादव, चेतन कपरुवान, आशीष राणाकोटी, सौरभ कोठारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed