{"_id":"5c5354c4bdec2208d27b111d","slug":"101548965060-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस अध्यक्ष ने किया मोटर मार्गों का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस अध्यक्ष ने किया मोटर मार्गों का लोकार्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने जोगीवाला में आठ लाख रुपये की लागत से बने आंतरिक मोटर मार्गों और एक लाख पचास हजार से स्ट्रीट लाइट निर्माण का लोकार्पण किया। इस दौरान प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि चक जोगीवाला क्षेत्र में मोटर मार्गों की स्थिति दयनीय होने के साथ स्थानीय लोगों की मांग पर मोटर मार्ग निर्माण की घोषणा की थी। इसे तय समय सीमा के अंतर्गत पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य सतत प्रक्रिया का अंग है, जो नियमित चलता रहता है।
विधानसभा अग्रवाल ने कहा कि इस क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था, मोटर मार्ग, बाढ़ से संबंधित विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर क्षेत्रीय लोगों ने विस अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, ज्ञान सिंह कश्यप, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनीता राणा, हरभजन सिंह, एसपी राय, हरदीप सैनी, गजेंद्र विक्रम, रोशन कुढीयाल, पान सिंह राणा, सोबन सिंह कैन्तुरा आदि मौजूद रहे।