फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   1008 lamps were donated on the banks of the Ganges

Rishikesh News: गंगा तट पर किए 1008 दीपदान

Thu, 05 Jun 2025 07:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
1008 lamps were donated on the banks of the Ganges
ऋषिकेश। नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला अंतर्गत शीशमझाड़ी स्थित ईश्वर आश्रम में दो दिवसीय 21वां प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव और ईश्वर आश्रम का 31वां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में हरिद्वार और ऋषिकेश के संत, महंतों ने प्रतिभाग किया। आश्रम परिसर में श्री रामार्चन पूजा की गई। आश्रमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वरदास महाराज की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में संत, महंतों और ऋषिकुमारों ने भगवान राम जानकी की प्रतिमा का अभिषेक, हवन-यज्ञ के साथ रामार्चन किया। गंगा दशहरा के पावन पर्व पर देरशाम आश्रम की ओर से गंगा तट पर 1008 दीपदान कर गंगा पूजन और आरती की गई। कार्यक्रम में जगद्गुरु उत्तराखंड पीठाधीश्वर स्वामी कृष्णाचार्य, द्वाराचार्य जगद्गुरु स्वामी दयाराम योगानंदाचार्य, दिगंबर अखाड़े के महंत माधव दास महाराज, स्वामी शंकर तिलक महाराज, राम चौबे, गुरुविंदर सलूजा, सर्वेश्वरदास पुजारी, महंत अमर दास, महंत शंकर दास, पवनदास, राजनदास, डॉ. रामदास, नरहरिदास, गोपाल दास, प्रदीप आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed