{"_id":"62e78078-da2b-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"regionalism-spread-to-disaster-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा राहत बचाव कार्य में भी फैला क्षेत्रवाद...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा राहत बचाव कार्य में भी फैला क्षेत्रवाद...
देहरादून/ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2013 10:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वोट के लिए क्षेत्रवाद तो समझ में आता है लेकिन राहत एवं बचाव कार्य में भी यदि क्षेत्रवाद आ जाए तो स्थिति शर्मनाक हो जाती है।
विज्ञापन
लेकिन बृहस्पतिवार को ऐसा एक वाकया जब दून के सहस्रधारा हेलीपैड पर देखने को मिला तो हर कोई हैरान रह गया।
पहाड़ में आई आपदा में हजारों तीर्थयात्री फंसे हैं। उन्हें बचाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।
उत्तराखंड की तबाही पर संपूर्ण कवरेज देखने के लिए क्लिक करें
ऐसे में यदि किसी प्रदेश का अधिकार किसी हेलीकाप्टर को केवल इसलिए खड़ा करा दे, क्योंकि उस चॉपर का पायलट उनके प्रदेश के यात्री को न लाकर किसी दूसरे राज्य के गंभीर घायल यात्री को लाया, तो इसे क्या कहेंगे?
विज्ञापन
केवल पंजाब के ही यात्रियों को लाएगा
पंजाब सरकार के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को एक हेलीकाप्टर हायर किया। इसके बाद पायलट को हिदायत दी कि वह केवल पंजाब के ही यात्रियों को लाएगा। लेकिन पहले ही चक्कर में हेलीकाप्टर का पायलट रहम कर गया। वह फाटा पहुंचा तो वहां हैदराबाद के एक परिवार के छह लोगों की स्थिति गंभीर थी।
विज्ञापन
तस्वीरों में: तबाही के बाद राहत का इंतजार
इमरजेंसी होने पर पायलट इन लोगों को लेकर दून आ गया। यहां चॉपर उतरा तो पंजाब सरकार के अधिकारी पायलट के पास पहुंचे। उन्हें अपने प्रदेश के यात्री नहीं मिले तो गुस्से से लाल-पीले हो गए। जबकि पायलट जिन लोगों को लाया था, उनका इमरजेंसी मेडिकल अधिकारियों को दिखाया। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए। इस चॉपर र्का इंधन उन्हीं अधिकारी के पास था।
चॉपर में तेल भरने से किया मना
जब इंधन की गाड़ी चॉपर के पास पहुंची तो अधिकारी ने चॉपर में तेल भरने से मना कर दिया। इस वजह से चॉपर पूरे दिन खड़ा रहा।
तस्वीरों में: आसमान से बरसी आफत
देर शाम जब ऊपर जाने का मौसम नहीं रहा तो इस चॉपर में तेल भरा गया....लेकिन तब तक काफी देर हो गई। क्षेत्रवाद के अहम में कई लोगों की जान बचने से हर गई...।