फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   rebel mla of congress join BJP on wednesday.

आज भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं बागी, पार्टी में विरोध

Wed, 18 May 2016 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 18 May 2016 10:34 AM IST
विज्ञापन
rebel mla of congress join BJP on wednesday.
अ‌‌मित शाह कोर कमेटी की बैठक में फैसला ले सकते हैं।

बुधवार को दिल्ली में होने वाली भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में कांग्रेस के नौ बागियों की ज्वाइनिंग की चर्चा जोरों पर है। बागियों की ज्वाइनिंग को लेकर उत्तराखंड में उत्तराखंड में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। वहीं पार्टी में बागियों की एंट्री का विरोध पर घमासान और तेज हो गया है। जहां से बागी विधायक थे, उन क्षेत्रों के नेता भी अपने टिकट की गारंटी लेने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


ओमगोपाल रावत नरेंद्रनगर से विधायक रह चुके हैं और वह इस बार टिकट के प्रबल दावेदार हैं। मजे की बात यह है कि इन्होंने उन्हीं सुबोध उनियाल को हराया, जो अब भाजपा में शामिल होने वाले हैं। आशा नौटियाल केदारनाथ से विधायक रह चुकी हैं और जिनसे वह पिछला चुनाव हारीं वही शैला रानी रावत भी भाजपा में शामिल हो रही हैं।
विज्ञापन


सुरेश चंद जैन रुड़की से कांग्रेस के प्रदीप बत्रा से मात्र 600 वोट से हार गए और अब वही बत्रा भाजपा ज्वाइन करने वाले हैं।

बागियों की एंट्री का हो रहा जोरदार विरोध

rebel mla of congress join BJP on wednesday.
कांग्रेस के बागी विधायक - फोटो : amar ujala

रुद्रप्रयाग से मातबर सिंह कंडारी कई बार विधायक रहे, पिछला चुनाव वह हरक सिंह रावत से हार गए, अब रावत भाजपा में आ रहे हैं। यही स्थिति अन्य बागियों की सीटों पर है।

श्रीनगर से धनसिंह रावत हालांकि कांग्रेस के गणेश गोदियाल से हारे थे, लेकिन सूत्रों की मानें तो पार्टी ने हरक सिंह को जिन सीटों से चुनाव लड़ने को कहा है उनमें श्रीनगर भी शामिल है। इसलिए धनसिंह रावत परेशान हैं।

ये सभी नेता भी दिल्ली पहुंच गए हैं। इन नेताओं के विरोध को लेकर पार्टी के आला नेता पशोपेश में है। क्योंकि बागियों की एंट्री का विरोध बढ़ेगा तो पार्टी को नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed