{"_id":"5736664e4f1c1be37291a11e","slug":"rebel-mla-may-adjust-in-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"असंतुष्टों को लेकर भाजपा में छिड़ सकता है घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असंतुष्टों को लेकर भाजपा में छिड़ सकता है घमासान
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 14 May 2016 05:12 AM IST
विज्ञापन
हरक सिंह रावत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के असंतुष्टों को लेकर भाजपा में भी घमासान की नौबत पैदा हो गई है। माना जा रहा है कि सभी असंतुष्ट टिकट की शर्त पर भाजपा ज्वाइन करेंगे, लेकिन इनके क्षेत्रों में पहले से ही चुनाव की तैयारी कर रहे भाजपा नेताओं में असंतोष व्याप्त हैं। हरक सिंह रावत की पसंद की सीटों के साथ अमृता रावत भी अपना क्षेत्र बदलना चाह रहीं हैं।
विज्ञापन
जैसी कि संभावना है, यदि कांग्रेस के सभी असंतुष्ट भाजपा में शामिल होते हैं और सभी को आगामी चुनावों में विधानसभा का टिकट मिलता है, तो कई तरह की दिक्कतें पैदा होंगी। सूत्रों की माने तो हरक सिंह रावत लैंसडौन, धर्मपुर, सहसपुर व श्रीनगर में से किसी एक जगह से टिकट चाह रहे हैं। लैंसडौन व सहसपुर में भाजपा के सीटिंग एमएलए है, धर्मपुर से भी मुश्किल है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि सभी असंतुष्ट टिकट की शर्त पर भाजपा ज्वाइन करेंगे, लेकिन इनके क्षेत्रों में पहले से ही चुनाव की तैयारी कर रहे भाजपा नेताओं में असंतोष व्याप्त हैं।
विज्ञापन
सूत्रों की माने तो हरक सिंह को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने श्रीनगर सीट से चुनाव लड़ने की हरी झंडी दे दी है। अमृता रावत ने भी रामनगर के बजाय चौबट्टाखाल से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। हालांकि इस सीट से भी भाजपा के तीरथ सिंह रावत विधायक हैं, ऐसे में बागियों की पसंद का क्या होगा और यदि पसंद की सीटें नहीं मिली तो फिर क्या स्थिति बनेगी, इसे लेकर पार्टी में मंथन चल रहा है।
सभा सचिव नियुक्त करने की तैयारी
कांग्रेस के जो विधायक राष्ट्रपति शासन में सभा सचिव पद से हटाए गए थे, उन्हें फिर से इस पद पर नियुक्त करने की तैयारी हो रही है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री एकाध दिन में इन्हें शपथ दिला सकते है। इनमें राजपुर रोड विधायक राजकुमार, प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी के अलावा हिमेश खर्कवाल, मनोज तिवारी, विजयपाल सजवाण, फुरकान अहमद समेत कई विधायक हैं।