फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Ration Card Upgradation date extended

राशन कार्ड नवीनीकरण नहीं करवाया तो आपके पास एक और मौका

Tue, 29 Mar 2016 11:16 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 29 Mar 2016 11:16 AM IST
विज्ञापन
Ration Card Upgradation date extended
राशन कार्ड का अपग्रेडेशन - फोटो : file photo

जिन एपीएल राशन कार्ड उपभोक्ताओं ने अपने कार्ड का नवीनीकरण नहीं कराया है, उनके लिए राहत भरी खबर है।

विज्ञापन


विभाग ने अब कार्ड नवीनीकरण की अंतिम तारीख 30 अप्रैल तय की है। इससे पहले विभाग ने नवीनीकरण की अंतिम तारीख 31 दिसंबर, फिर 31 मार्च तय की थी। जिला पूर्ति अधिकारी पीएस पांगती ने बताया कि प्रदेश भर में पिछले साल से एपीएल राशन कार्डों का नवीनीकरण कर राज्य खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल किया जा रहा है।

नवीनीकरण के दौरान पांच लाख आय वाले धारकों के कार्ड निरस्त किये जा रहे हैं। जनपद में दो लाख सात हजार एपीएल कार्ड धारक है। उपभोक्ताओं को कार्ड नवीनीकरण को दो बार मौका दिया गया। उसके बाद भी बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने विभिन्न कारणों से कार्ड नवीनीकरण नहीं कराया है।
विज्ञापन


इसी को देखते हुए 31 मार्च की डेडलाइन को आगे बढ़ाकर अब 30 अप्रैल किया गया है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अपना आधार कार्ड बनवाकर कार्ड का नवीनीकरण करा लें। इसके बाद उपभोक्ताओं को समय नहीं दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवीनीकरण में ये दस्तावेज है जरूरी
मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड (अनिवार्य), बैंक खाते की पासबुक, बिजली या पानी का बिल, मुखिया के दो फोटो।

आधार कार्ड बनवाने में न बरते लापरवाही 
आधार कार्ड आपकी पहचान के लिए बहुत जरूरी है। इसे बनवाने में लापरवाही कतई न बरते। आधार कार्ड का इस्तेमाल पहचान पत्र के अलावा और भी कई जगह किया जा सकता हैं। कुछ समय बाद केंद्र और प्रदेश की योजनाओं में दी जाने वाली सब्सिडी का लाभ भी उन्हीं को मिलेगा, जिनके पास आधार कार्ड होगा।

फिलहाल आधार कार्ड को गैस कनेक्शन और राशन कार्ड से लिंक करने का काम चल रहा है। बताया गया है कि जल्द ही केरोसिन पर भी सब्सिडी देने की योजना बनाई जा रही है। जनपद की बात करें तो विभागीय आंकड़ों के अनुसार लगभग 65 से 70 प्रतिशत लोगों के पास आधार कार्ड है। अमर उजाला ने जनता की सुविधा के लिए ऐसे शिविर व साइबर कैफो की पड़ताल की, जहां पर आधार कार्ड बनवा सकते है।


यहां बनवा सकते है आधार कार्ड
नगर निगम मीटिंग हाल, ईतारा केंद्र केदारपुरम एमडीडीए रोड, निरंजनपुर सब्जी मंडी, राज प्लाजा, मस्जिद वाली गली माजरा, कचहरी एडीएम ऑफिस, लोअर नेहरू ग्राम नियर चर्च, शिवम बिजनेस सेंटर राज प्लाजा, 16 इसी रोड नियर एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, इनोवेशन सोल्यूशन सरस्वती विहार चौक, दुकान नंबर 3 दून गेस्ट हाउस कांपलेक्स नियर एमडीडीए, दुकान नंबर-4 तपोवन रोड लाडपुर रायपुर, 150 सहारनपुर रोड पटेलनगर, गुरु जी सर्विस साइबर कैफे नियर दूर दर्शन केंद्र रिस्पना पुल, 131 डीएल रोड, आधार केंद्र दुकान नंबर-62 राजीव गांधी कांपलेक्स, प्रदीप अग्रवाल शिवम बिजनेस सेंटर राज प्लाजा आदि जगहों पर आधार कार्ड बनाने की सुविधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed