फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rape victim on hunger strike

भूख हड़ताल के 3 दिन, अनशन पर दुष्कर्म पीड़िता

Sat, 14 Sep 2013 10:33 PM IST
अमर उजाला, नई टिहरी
अमर उजाला, नई टिहरी Updated Sat, 14 Sep 2013 10:33 PM IST
विज्ञापन
Rape victim on hunger strike

दिल्ली गैंगरेप के दोषियों को फांसी की सजा सुनाकर कानून ने दिवंगत बिटिया को तो इंसाफ दे दिया लेकिन उत्तराखंड के नई टिहरी में एक बलात्कार पीड़िता आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अपने पति के साथ तीन दिनों से अनशन करने को मजबूर है।

विज्ञापन


अधिकारियों की कार्यप्रणाली का सच देखिए आरोपी की गिरफ्तारी अथवा कोई सकारात्मक आश्वासन देने के बजाए पुलिस ने आंदोलनरत दंपति को उठाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन


पढें, निर्भया के मुजरिमों की सजा पर, वैष्णो देवी में हुई विशेष पूजा
विज्ञापन
विज्ञापन


अनशन जारी रखा
दंपति ने अस्पताल में भी तीसरे दिन अपना अनशन जारी रखा। महिला के पति का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने अप्रैल  में उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया था। उसकी रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई जिस कारण उन्हें अनशन करना पड़ा।

 
12 सितंबर को कलक्ट्रेट परिसर में अनशन पर बैठे दंपति का शुक्रवार को पहले चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया और रात करीब करीब आठ बजे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।

पढें, एक ओर फांसी का फैसला, दूसरी तरफ छेड़खानी

जबरन अस्पताल में भर्ती
महिला के पति का कहना है कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं, उन्हें जबरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता उनका अनशन जारी रहेगा।

पढें, शर्मनाकः दुष्कर्म करने वाला आजाद, पीड़ित हड़ताल पर

इनका क्या है कहना
चिकित्सकों की टीम ने पीड़िता के पति के यूरिन में कीटोन की समस्या बताई थी। इसे देखते हुए ही उन्हें चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। दुष्कर्म के आरोप का मामला न्यायालय में चल रहा है। 18 सितंबर तक न्यायालय ने पुलिस से इस मामले में जवाब मांगा है।
- ऐश्वर्य पाल कोतवाली निरीक्षक नई टिहरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed