उत्तराखंडः अंधड़ से गिरे पेड़ की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी जिले के पुष्टहारा बुग्याल क्षेत्र में आंधी से गिरे पेड़ की चपेट में आने से गूजरों के दो बच्चों की मौत हो गई। मंगलवार सुबह परिजनों बच्चों के शव लेकर सांकरी पहुंचे।
केदारकांठा से पुष्टहारा बुग्याल क्षेत्र में आंधी से गिरे पेड़ की चपेट में आने से हुई दो बच्चों की मौत से परिवार में मातम छा गया। मंगलवार सुबह से ही उत्तरकाशी में बादल छाए रहे और रुक-रुक बारिश होती रही। मौसम के इस बदलाव से तापमान में गिरावट गिरावट आयी और ठंड बढ़ गई। यमुनोत्री एवं गंगोत्री हाईवे पर यातायात सुचारू है।
मंगलवार को केदारनाथ धाम में शुरू हुई झमाझम बारिश से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। आज सुबह दस बजे तक 6973 तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शनों के लिए रवाना हुए। उधर, मलबा आने से ऊखीमठ-गोपेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा।
मंगलवार को राजधानी देहरादून के साथ उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश हुई। इस बारिश से मौसम में भारी गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी सहित उत्तराखंड के कई इलाकों में मौसम सुहावना हो गया है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है।
मंगलवार को बदरीनाथ हाईवे सुचारु रहा, वहीं चमोली जिले में मौसम सामान्य रहा। सोमवार को दोपहर बाद ठप हुई बिजली मंगलवार सुबह तक बाधित रही। कर्णप्रयाग में हल्की बारिश हुई। यहां सोमवार रात आठ बजे बिजली सुचारु हो गई थी।
श्रीनगर में भी मंगलवार की सुबह बारिश हुई। रुद्रप्रयाग में सुबह से बादल छाए रहे। यहां कल से बिजली और पानी व्यवस्था ठप है। आंधड़ से जखोली ब्लॉक में लाइन टूटने से बिजली की आपूर्ति ठप है।
अगले 36 घंटे में आंधी और ओले की संभावना
प्रदेश में अभी रॉनू का असर जारी रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आगामी 36 घंटों में प्रदेश के
कई हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज आंधी आ सकती है। उन्होंने बताया कि अनेक स्थानों पर
हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी में भी बारिश आ सकती है।
पर्यटकों ने लिया मौसम का मजा
झमाझम बारिश से पर्यटन नगरी मसूरी का मौसम सुहावना हो गया। सोमवार शाम हुई बारिश से तापमान में खासी कमी दर्ज
की गई। रात को सैलानियों ने मालरोड पर ठंडी हवाओं का जमकर आनंद लिया।
शहर में सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और तेज हवाएं चलने लगी।
शाम चार बजे झमाझम बारिश हुई। बारिश से मौसम में खासी ठंडक हो गई