{"_id":"e0292d70-daad-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"rain-forecast-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में फिर बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में फिर बारिश के आसार
देहरादून/ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2013 08:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों में प्रदेश में कई जगह बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
खास तौर पर उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में गरज वाले बादल विकसित हो सकते हैं। दून में भी आंशिक रूप से बादलों के छाए रहने की उम्मीद है। कहीं-कहीं बारिश भी पड़ सकती है।
तस्वीरों में: तबाही के बाद राहत का इंतजार
विज्ञापन
शनिवार को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
कुदरत के कहर के बाद बचाव की कोशिश
विज्ञापन
'मौसम विभाग का पूर्वानुमान अभी तक सटीक रहा है। आगामी रविवार 23 जून से 25 जून तक प्रदेश भर में हल्की बारिश रह सकती है, जबकि इसके पश्चात आने वाली 27 जून तक मध्यम बारिश की संभावना है।'
-आनंद शर्मा, निदेशक, मौसम विभाग।