{"_id":"a8a6aa5a-da97-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"railways-start-special-helpline-for-uttarakhand-floods-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा पीड़ितों के लिए रेलवे की विशेष हेल्पलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा पीड़ितों के लिए रेलवे की विशेष हेल्पलाइन
देहरादून/नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2013 07:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलमंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड में फंसे देश के विभिन्न राज्यों के पर्यटकों को निकालने के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्देश दिया है। पीड़ितों को देहरादून और हरिद्वार से उनके घरों तक पहुंचाने के लिए रेलवे निशुल्क इंतजाम कर रहा है।
विज्ञापन
रेलवे के राहत अभियान के संचालन के लिए मंत्रालय के स्तर पर एक टास्क फोर्स का भी गठन किया गया है। यह टास्क फोर्स सीधे रेलवे बोर्ड चेयरमैन की निगरानी में राहत अभियान का संचालन करेगा।
विज्ञापन
रेलवे ने उत्तराखंड में फंसे लोगों के लिए विशेष हेल्पलाइन भी शुरू की है। यहां से यात्रियों को उनके राज्यों तक जाने के लिए रेलवे की सुविधाओं की सीधे जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
रेल मंत्रालय की जानकारी के अनुसार 20 जून को दो विशेष रेलगाड़ियां हरिद्वार से उत्तराखंड के बाढ़ पीड़ितों को लेकर लखनऊ तथा दिल्ली वापस लौटीं। शुक्रवार को भी हरिद्वार से दो विशेष ट्रेन चलाई गईं।
उत्तराखंड तबाही की संपूर्ण कवरेज देखने के लिए क्लिक करें
इनमें से एक ट्रेन हरिद्वार से सीधे मुंबई तथा दूसरी ट्रेन लखनऊ तक पीड़ितों को लेकर गई। रेलवे ने उत्तराखंड से दिल्ली पहुंचे यात्रियों के लिए भी दिल्ली से सिकंदराबाद के लिए एक विशेष ट्रेन शुक्रवार की शाम को रवाना की।
रेलमंत्री खड़गे ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि देश के जिस भी शहर के लिए उत्तराखंड में फंसे यात्रियों के समूह को वापस लौटना हो वहां के लिए ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।
यही नहीं देहरादून तथा हरिद्वार पहुंच रहे यात्रियों को जरूरत के हिसाब से जितनी भी संख्या में अतिरिक्त ट्रेनों की जरूरत हो, उसके लिए भी कोच के इंतजाम करने को कहा गया है।
उत्तराखंड के पीड़ितों के लिए ट्रेनों के संचालन की जिम्मेदारी मुरादाबाद रेलवे मंडल के अधिकारियों को सौंपी गई है।
यात्री हेल्पलाइन
रेलवे ने पीड़ितों की सहायता तथा रेल व्यवस्था व स्थानीय प्रशासन में सहयोग के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून तथा दिल्ली में विशेष अधिकारियों की नियुक्ति के साथ ही तीन स्थानों पर रेलवे हेल्पलाइन भी शुरू कर दी है। इन हेल्पलाइनों के नंबर इस प्रकार हैं।
हेल्पलाइन नम्बर
हरिद्वार - 09760534054, 09760534055
देहरादून -01352-622131
ऋषिकेश -01352434167