{"_id":"ed0fefd4-c17f-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"raid-on-hotels-five-couples-holding","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल पर छापा, पांच युगल मिले 'गुटरगूं' करते हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल पर छापा, पांच युगल मिले 'गुटरगूं' करते हुए
देहरादून/ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2013 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के एक होटल में छापा मारकर सोमवार को पुलिस ने पांच जोड़ों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सभी का चालान कर दिया गया। बाद में मजिस्ट्रेट के समक्ष सभी के बयान दर्ज किए गए।
रविवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि त्यागी रोड स्थित आकाशदीप होटल के अलग-अलग कमरों में संदिग्ध युवक-युवती हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी को धर दबोचा। सभी को कोतवाली लाया गया।
इसमें एक युवती की गुमशुदगी फैजाबाद में दर्ज है, जबकि अन्य अलग-अलग स्थानों से पहुंचे थे।
पकड़े गए युवकों की पहचान आशु कुमार, निवासी एएमपी एक्सटेंशन नई दिल्ली, विजय सिंह, टिहरी, तैमूर आलम पुत्र रियाज हुसैन निवासी मुरादाबाद, प्रहलाद कुमार विश्वकर्मा पुत्र दौलत राम निवासी रायपुर, फैजाबाद, प्रेमचंद कुमार पुत्र विजयपाल सिंह निवासी जसपुर, जिला उधमसिंहनगर के रूप में हुई।
विज्ञापन
इस संबंध में सीओ सिटी हरीश चंद्र सती का कहना है कि सभी के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
पुलिस से बचने के लिए पकड़े गए युवक और युवतियों ने तरह-तरह के बहाने बनाए, लेकिन पुलिस की जांच में उनकी असलियत उजागर हो गई। इसमें से एक युवक का कहना था कि वह दिल्ली के अखबार का पत्रकार है।
विज्ञापन
युवती उसकी सहकर्मी है और वे मुख्यमंत्री का साक्षात्कार करने आएं हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ही उनके यहां रहने की व्यवस्था की है। लेकिन जब पड़ताल की गई तो उनकी दलीलें फर्जी निकली।
एक युवती ने बताया कि वह एसएससी का परीक्षा देने दून आई है। यहां उसकी दोस्ती प्रेमचंद कुमार से हो गई। उसके बाद दोनों होटल में आ गए।
पुलिस के अनुसार एक युवक के साथ आई महिला रिश्ते में उसकी भाभी है और दोनों घर से भागे हुए हैं।