फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   public suffered from uttarakhand forest fire

उत्तराखंडः जंगल की आग के धुएं से बीमार हो रहे लोग

Tue, 03 May 2016 09:12 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 03 May 2016 09:12 AM IST
विज्ञापन
public suffered from uttarakhand forest fire
दमा - फोटो : getty images

जंगलों में लगी आग के धुएं से सांस, आंख और एलर्जी के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। सांस संबंधित बीमारियों के मरीजों सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।

विज्ञापन


इसके अलावा आंखों में इन्फेक्शन व जलन और तमाम तरह की एलर्जी के मरीज भी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों से भी काफी संख्या में मरीज उपचार के लिए दून पहुंच रहे हैं। दून में आंख में खुलजी, करकराहट और लाल होने के मामले देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन


सांस के रोगी यह रखें ध्यान
-घर के भीतर ही रहें।
-बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।
-अपनी दवाएं समय पर लेते रहें।
-धुएं और प्रदूषण से बचाव करें।

आंखों की करें विशेष हिफाजत

public suffered from uttarakhand forest fire
पीली अांखें

-धुएं वाले वातावरण में जाने से बचें।
-एलर्जी, जलन या खुलजी पर डॉक्टर से मिलें।
-आंखों को साफ ठंडे पानी से धोएं।
-आंख लाल होने या करकराहट पर मसलें नहीं।

दमा समेत अन्य सांस के रोगियों को धुएं से दिक्कत होती है। हवा में कार्बन डाई ऑक्साइड की मात्रा बढ़ने से सांस लेने में परेशानी होती है।
- डा. रामेश्वर पांडेय, चेस्ट फिजिशियन

इस मौसम में सामान्य एलर्जी के साथ ही आईफ्लू का भी खतरा ज्यादा रहता है। आंखों में चिपचिपाहट या अन्य दिक्कत होने पर चिकित्सक को दिखाएं।
- डा. राजकेश तिवारी, वरिष्ठ नेत्र सर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed