फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   protests by UKD activists befor the budget.

विस घेराव करने पहुंचे UKD के 600 कार्यकर्ता, किया जोरदार प्रदर्शन   

Sat, 12 Mar 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 12 Mar 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
protests by UKD activists befor the budget.
विरोध प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

उक्रांद की जिला और महानगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने स्थायी राजधानी गैरसैंण, उत्तर प्रदेश से परिसंपत्तियों का बंटवारा, भ्रष्टाचार पर रोक, क्षैतिज आरक्षण, राज्य को सूखाग्रस्त घोषित करने सहित प्रदेश के कई ज्वलंत मुद्दों उठाया। इस दौरान पुलिस प्रशासन से कार्यकर्ताओं की तीखी नोक-झोंक और झड़प हुई। 

विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे उक्रांद कार्यालय कचहरी रोड से जिला और महानगर के करीब 600 कार्यकर्ता प्रिंस चौक होते हुए धर्मपुर-रिस्पना मार्ग पर पहुंचे। प्रगति विहार मार्ग से पहले ही पुलिस ने सभी आंदोलनकारियों को रोकने के लिए पहले से ही बैरिकेडिंग लगा रखी है। 
विज्ञापन


इस पर गुस्साए प्रदर्शनकारियों और पुलिस प्रशासन के बीच तीखी नोक-झोंक हुई। उक्रांद कार्यकर्ताओं की जबर्दस्त नोक-झोंक में कई बार नौबत लात-घूसों तक भी पहुंच गई। इस दौरान केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेष त्रिपाठी, डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, बीडी रतूड़ी, शक्ति शैल कपरवाण सहित कई प्रदेश स्तरीय नेता भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी:
इस मौके पर जनपद इकाई अध्यक्ष डीके पाल ने बताया कि प्रदेश की स्थायी राजधानी गैरसैंण, उप्र से परिसंपत्तियों का बंटवारा, भ्रष्टाचार पर रोक, क्षैतिज आरक्षण, राज्य को सूखाग्रस्त घोषित करने सहित प्रदेश के कई ज्वलंत मुद्दों के संबंध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि ऐसे तमाम मुद्दों को सरकार जल्द से जल्द सुलझाए। 


विधानसभा घेराव करने वालों में संजय क्षेत्री, जयप्रकाश उपाध्याय, वाहिद खान, बहादुर सिंह रावत, मुनफेद अहमद, एनएम शाहिल, संजय खंडूड़ी, पंकज व्यास, आनंद सिलवाना, माहेश्वरी चौहान, युद्धवीर सिंह चौहान, संदीप सिंह, विरेंद्र बिष्ट, प्रताप सिंह कुंवर व जय सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed