{"_id":"572785b74f1c1bc17b5cd7e1","slug":"president-wrote-letter-to-governor-on-uttarakhand-forest-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के हालात से राष्ट्रपति चितिंत, राज्यपाल को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के हालात से राष्ट्रपति चितिंत, राज्यपाल को लिखा पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 02 May 2016 10:22 PM IST
सार
- राज्यपाल को पत्र लिखा, कहा हर संभव प्रयास करें
- प्रधानमंत्री व केंद्रीय वन मंत्री को भी राज्यपाल ने अपडेट दिया
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के वनों में लगी आग से राष्ट्रपति भवन भी चिंतित हो उठा। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पाल को पत्र लिखकर राज्य के जंगलों की आग से जान माल के नुकसान और पर्यावरणीय क्षति को लेकर चिंता जाहिर की।
विज्ञापन
उन्होंने पर्यावरण व जैव विविधता को बचाने के लिए राज्य सरकार, राहत कर्मियों, सिविल संगठनों व स्थानीय जनता के प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि उत्तराखंड शासन इस समस्या से निबटने के लिए दृढ़ संकल्प है। उन्होंने प्रभावित लोगों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने को भी कहा है।
विज्ञापन
राज्यपाल ने की पीएम से बात
राज्यपाल ने जंगलों में लगी आग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी दूरभाष पर अपडेट किया और नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने राज्यपाल को केंद्र से हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
राज्यपाल ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से भी दूरभाष पर वार्ता करके उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग की स्थिति और इससे निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों व आवश्यक उपायों पर विचार विमर्श किया।
राज्यपाल ने अपनी सलाहकार परिषद की बैठक बुलाकर आग पर नियंत्रण करने के प्रयासों की समीक्षा की। राज्यपाल ने अभी तक का अपडेट भी लिया। बैठक में सलाहकार रविंद्र सिंह व प्रकाश मिश्रा, मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह मौजूद रहे।