'शक्तिमान' के नाम पर देहरादून में खुलेगा पेट्रोल पंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के घोड़े 'शक्तिमान' के नाम पर देहरादून पुलिस लाइन में जल्द पेट्रोल पंप खुलेगा। गुरुवार को भूमि पूजन के साथ इसकी शुरूआत हो गई।
डीजीपी बीएस सिद्घू ने पुलिस लाइन में 'शक्तिमान' के नाम पर बनने वाले पेट्रोल पंप के लिए भूमि पूजन किया। बताया गया कि यह पेट्रोल पंप पुलिस जन कल्याण समिति की ओर से संचालित होगा। पुलिस कर्मियों को यहां एक रुपए सस्ता पेट्रोल मिलेगा।
देहरादून में 14 मार्च को बीजेपी के एक रैली के दौरान घायल हुए पुलिस के घोड़े 'शक्तिमान' की 20 अप्रैल की शाम को मौत हो गई थी। बता दें कि बीजेपी की रैली में घायल हुए 'शक्तिमान' की एक टांग को काटना पड़ा था, क्योंकि चोट की वजह से गैंगरीन हो गया था। जिसके बाद 'शक्तिमान' को नकली टांग लगाई गई थी।
'शक्तिमान' को बचाने के लिए किए थे कई जतन
पुलिस लाइन में 'शक्तिमान' के लिए काफी इंतजाम किए गए थे। 'शक्तिमान' की नकली टांग अमरीका से मुफ्त में आई थी, जिसे एनिमल ऑर्थोकेयर के डेरिक कैंपाना ने दान में दिया था। नोएडा की एक कंपनी 'शक्तिमान' को मुफ्त में दूसरी जरूरी चीजें मुहैया कर रही थी।
अमरीकी महिला डॉक्टर वैगन ने 'शक्तिमान' का इलाज किया था। बता दें कि उत्तराखंड के भाजपा विधायक गणेश जोशी पर 'शक्तिमान' को रॉड से पीटने का आरोप है, हालांकि वो इन आरोपों से इनकार करते हैं। लेकिन कुछ वीडियो में उन्हें लोहे के रॉड से 'शक्तिमान' के पैर पर मारते हुए दिखाया गया है।
'शक्तिमान' पर हुआ हमला एक राजनीतिक मुद्दा बन गया था। पुलिस ने गणेश जोशी को गिरफ्तारी भी किया था। घटना के बाद बीजेपी ने 'शक्तिमान' के इलाज के लिए पैसा देने की भी पेशकश की थी, जिसे स्थानीय पुलिस ने ठुकरा दिया था।