फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   police horse shaktimaan death.

जिंदगी की जंग हार गया पुलिस का घायल घोड़ा 'शक्तिमान'

Wed, 20 Apr 2016 11:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 20 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
police horse shaktimaan death.
पुलिस का घोड़ा शक्तिमान - फोटो : file photo

दुनियाभर का दुलारा बन चुका पुलिस का घोड़ा शक्तिमान आखिरकार जिंदगी की जंग हार गया। देहरादून में 14 मार्च को बीजेपी के एक रैली के दौरान घायल हुए पुलिस के घोड़े शक्तिमान की बुधवार शाम को मौत हो गई है। 

विज्ञापन


सूचना पाते ही उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पु‌लिस लाइन पहुंचे। बता दें कि बीजेपी की रैली में घायल हुए शक्तिमान की एक टांग को काटना पड़ा था, क्योंकि चोट की वजह से गैंगरीन हो गया था। जिसके बाद शक्तिमान को नकली टांग लगाई गई थी। 
विज्ञापन


इसके सहारे शक्तिमान खड़ा तो हो गया था, लेकिन डॉक्टरों ने कहा था वह कभी ड्यूटी नहीं कर पाएगा। देहरादून पुलिस लाइन में शक्तिमान का इलाज चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शक्तिमान की बेहतरी के लिए किए गए थे कई इंतजाम 

police horse shaktimaan death.
पुलिस घोड़ा शक्तिमान - फोटो : file photo

पुलिस लाइन में शक्तिमान के लिए काफी इंतजाम किए गए थे। शक्तिमान की नकली टांग अमरीका से मुफ्त में आई थी, जिसे एनिमल ऑर्थोकेयर के डेरिक कैंपाना ने दान में दिया था। नोएडा की एक कंपनी शक्तिमान को मुफ्त में दूसरी जरूरी चीजें मुहैया कर रही थी।

अमरीकी महिला डॉक्टर वैगन ने शक्तिमान का इलाज किया था। बता दें कि उत्तराखंड के भाजपा विधायक गणेश जोशी पर शक्तिमान को रॉड से पीटने का आरोप है, हालांकि वो इन आरोपों से इनकार करते हैं। लेकिन कुछ वीडियो में उन्हें लोहे के रॉड से शक्तिमान के पैर पर मारते हुए दिखाया गया है। 

शक्तिमान पर हुआ हमला एक राजनीतिक मुद्दा बन गया था। पुलिस ने गणेश जोशी को गिरफ्तारी भी किया था। घटना के बाद बीजेपी ने शक्तिमान के इलाज के लिए पैसा देने की भी पेशकश की थी, जिसे स्थानीय पुलिस ने ठुकरा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed