{"_id":"5c095430bdec22416c13e59b","slug":"yuku-blow-the-effigy-of-chief-minister-and-finance-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"युकां ने मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युकां ने मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री का पुतला फूंका
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 06 Dec 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ गांधी चौक पर पुतला फूंकते एनएसयूआई कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीसैनी हवाई पट्टी से नियमित हवाई सेवा शुरू नहीं होने से भड़के युकां कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने हवाई सेवा शीघ्र शुरू नहीं होने पर हवाई पट्टी के गेट पर धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सीएम और वित्त मंत्री का पुतला फूंका। कहा कि हवाई सेवा के नाम पर भाजपा सरकार ने सीमांत की जनता को गुमराह किया है। यह हवाई पट्टी केवल सरकार के नेताओं और मंत्रियों के काम आ रही है। कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने स्टेट प्लेन से यहां की जनता के लिए फ्री सेवा शुरू की थी। डबल इंजन की सरकार लाइसेंस हासिल नहीं होने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शुभम बिष्ट एवं महासचिव आनंद धामी ने कहा कि इस उपेक्षा के खिलाफ हवाई पट्टी के गेट पर ही धरना दिया जाएगा और हवाई पट्टी में नेता या मंत्रियों के विमानों को नहीं उतरने दिया जाएगा। इस दौरान दीपक सौन, सागर कुमार, करन, कमलेश, अमित जोशी, दीपक जोशी, नवीन, पंकज सिंह, समीर जोशी, संजय सिंह, प्रदीप महर, धीरज कुमार, शुभम कापड़ी आदि थे।
विज्ञापन