डीडीहाट। सीबीएसई इंटर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को यूथ सोसाइटी ने सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि केरल पुलिस के सेवानिवृत्त डायरेक्टर जनरल कुंदन सिंह जंगपागी ने की। इस दौरान उन्होंने केन्द्रीय विद्यालय मिर्थी के चार बच्चों कमल किशोर, संदीप सिह, भाविका साह, हिमानी भंडारी व जवाहर नवोदय पिथौरागढ़ में पढ़ने वाले छनपट्टा निवासी हिमांशु जोशी को 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर उनके अभिभावकों सहित सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद डीएस पांगती, केएस कन्याल, डीएस पोखरिया, ई. एनएस टोलिया ने सभी बच्चों को सफलता के टिप्स दिए। इस मौके पर यूथ सोसाइटी के अध्यक्ष संजू पंत, किशोर साह, प्रकाश बोरा, पवन टोलिया, डीएस रौतेला, दीपेश जंगपागी, पीएस पांगती सहित केन्द्रीय विघालय मिर्थी के शिक्षक मौजूद थे।