फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   youth got selected for position.

Pithoragarh News: छारछुम के सिपाही गिरीश अब बनेंगे सैन्य अधिकारी

Sat, 24 May 2025 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 24 May 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
youth got selected for position.
धारचूला (पिथौरागढ़)। छारछुम निवासी गिरीश चंद्र पैंतोला (24) ने पिछले दिनों हुई एसीसी (आर्मी कैडेट कॉलेज) की परीक्षा में देशभर में 11वीं रैंक हासिल की है। गिरीश चार साल के कठिन प्रशिक्षण के लिए आईएमए देहरादून चले गए हैं। वह चार साल पूर्व सेना में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। ड्यूटी के साथ उन्होंने एसीसी परीक्षा उत्तीर्ण की। प्रशिक्षण के बाद वह सेना में लेफ्टिनेंट बनेंगे। उनके पिता पूर्व सैनिक मनोहर पैंतोला ने बताया कि गिरीश ने कक्षा आठ तक की पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल धारचूला और 12वीं तक की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय एनएचपीसी निगालपानी से की है। गिरीश के पिता वर्तमान में धारचूला में रेडीमेड की दुकान चलाते हैं जबकि मां गोदावरी देवी गृहिणी हैं। उनके बड़े भाई दीपेश पैंतोला भी सेना में नायक पद पर कार्यरत हैं। उनके चयन पर ब्लॉक प्रशासक धन सिंह धामी, नगरपालिका अध्यक्ष शशि थापा, व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, ग्राम प्रशासक पूजा देवी समेत ग्रामीणों ने खुशी जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed