फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Youth from six tehsils in army recruitment

सेना भर्ती में छह तहसीलों के युवाओं ने दिखाया दम

Thu, 27 Dec 2018 10:32 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: kamlesh kamlesh Updated Thu, 27 Dec 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
Youth from six tehsils in army recruitment
पिथौरागढ़ में चल रही सेना भर्ती में दौड़ लगाते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

सेना भर्ती में चौथे दिन गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, गणाईगंगोली, थल, कनालीछीना, बंगापानी तहसील के युवाओं ने दौड़ और शारीरिक दक्षता परीक्षा में दम दिखाया। 256 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा पास की। इन अभ्यर्थियों का शुक्रवार को मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। इन तहसीलों के 3009 युवाओं ने सेना भर्ती के लिए आवेदन किया था। इसमें से 2588 युवा भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए। इनमें से 377 युवा ही दौड़ में चयनित हो पाए।

विज्ञापन


जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में पिथौरागढ़ सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल संदीप मदान के निर्देशन में भर्ती प्रक्रिया चल रही है। सुबह करीब आठ बजे से दौड़ शुरू हुई। जीडी और अन्य ट्रेडों के लिए कई ग्रुपों में युवाओं को दौड़ाया गया। 5 मिनट 20 सेकेंड में 1600 मीटर की दौड़ पूरी करनी है। मैदान में 400 मीटर का ट्रैक बनाया गया है। ट्रैक के चार चक्कर लगाने हैं। दौड़ के बाद युवाओं की चेस्ट, ऊंचाई की नाप ली गई। लंबी कूद, बीम लगाने के साथ ही कई प्रक्रियाओं से युवाओं को गुजरना पड़ा।
विज्ञापन


यूपी, उत्तराखंड के युवाओं की धर्म गुरु के लिए भर्ती कल
पिथौरागढ़। 29 दिसंबर को यूपी और उत्तराखंड के सभी जिलों के अभ्यर्थियों की धर्म गुरु के लिए भर्ती होनी है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों से अभ्यर्थी बृहस्पतिवार को ही पिथौरागढ़ पहुंच गए थे। शुक्रवार को यूपी से भारी संख्या में युवकों के भर्ती मेले में पहुंचने के आसार हैं। धर्म गुरु की भर्ती के लिए 5207 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज पिथौरागढ़ तहसील के युवाओं की भर्ती होगी
पिथौरागढ़ तहसील के युवा शुक्रवार को सेना भर्ती में भागीदारी करेंगे। इस तहसील से 2832 युवाओं ने सेना भर्ती के लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed