{"_id":"6aef5fe8627be060100dfb04","slug":"when-the-people-of-askot-clenched-their-fists-the-system-sprang-into-action-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-148716-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अस्कोट के लोगों ने तानी मुट्ठी तो दौड़ा सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अस्कोट के लोगों ने तानी मुट्ठी तो दौड़ा सिस्टम
Sat, 07 Nov 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 07 Nov 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। नगर पंचायत का दर्जा देने, स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण करने, बदहाल सड़कों के सुधारीकरण सहित 13 सूत्री मांगों पर क्षेत्र के लोगों ने जुलूस निकालकर रामलीला मैदान में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। मामले की भनक लगते ही अधिकारी मौके पर दौड़े। उन्होंने लोगों से दिवाली पर्व को देखते हुए आंदोलन स्थगित करने की गुहार लगाई। मिन्नतें करने के बाद लोगों ने चार दिन के लिए धरना स्थगित किया। इससे प्रशासन ने राहत की सांस ली।
अस्कोट विकास संघर्ष समिति के बैनर तले क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोग मुख्य बाजार पहुंचे। शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। रामलीला मैदान में पहुंचने पर लोगों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। समिति के अध्यक्ष तरुण पाल ने कहा कि सरकार क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है।
उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, वे पीछे नहीं हटेंगे। दिवाली पर्व पर धरना शुरू करने की जानकारी मिलते ही एसडीएम खुशबू पांडे, कोतवाल रविंद सिंह यादव, तहसीलदार चंद्र प्रकाश सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। अधिकारियों ने दिवाली को देखते हुए आंदोलन रोकने की गुहार लगाई। लंबी चर्चा के बाद लोगों ने फिलहाल आंदोलन स्थगित करने का फैसला कर अधिकारियों को राहत पहुंचाई। लोगों ने कहा कि दिवाली के बाद 11 नवंबर को सांकेतिक धरना दिया जाएगा। 12 नवंबर से अनशन शुरू किया जाएगा।