फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Youth dies due to drowning in Saryu on birthday

Pithoragarh News: जन्मदिन पर सरयू में डूबने से युवक की मौत

Mon, 15 Jan 2024 10:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 15 Jan 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drowning in Saryu on birthday
सागर सिंह बिष्ट(फाइल)
पिथौरागढ़। शव यात्रा में शामिल होने गए गुरना तोली निवासी एक युवक की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक का सोमवार को ही जन्मदिन भी था। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन

गुरना तोली गांव निवासी सागर सिंह बिष्ट (20) पुत्र महेंद्र सिंह बिष्ट निवासी गुरना तोली गांव की एक वृद्ध महिला के अंतिम यात्रा में शामिल होने रामेश्वर घाट गया था। घाट पहुंचने के बाद वह दोस्तों के साथ सरयू नदी में पैदल पुल के नीचे नहाने चला गया। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर युवक नहा रहा था उस स्थान पर पूर्व में मशीन से खोदकर गहरा गड्ढा बनाया गया था।
विज्ञापन

सागर तीन बार नदी में इस पार से उस पार तक तैरा लेकिन चौथी बार में वह अचानक डूब गया। उसके दोस्तों के शोर मचाने पर कई लोग वहां पहुंचे और बौतड़ी निवासी स्थानीय निवासी पदम सिंह, भूपेंद्र सिंह और गुरना तोली निवासी पवन सिंह ने नदी में उतरकर उसे ढूंढने का प्रयास किया। करीब 25 मिनट बाद उसका शव उसी गहराई वाले स्थान पर डूबा नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी मशक्कत के बाद उसे नदी से बाहर निकालकर निजी वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया गया। चुपकोट बैंड के पास से युवक को 108 एंबुलेंस में शिफ्ट कर जिला अस्पताल पिथौरागढ़ लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जन्मदिन के दिन युवक की मौत से माता-पिता सहित अन्य परिजन गहरे सदमे में हैं।
--
सागर की मौत के साथ ही खत्म हो गईं माता-पिता की उम्मीदें
पिथौरागढ़। सागर सिंह बिष्ट घर का इकलौता चिराग था। उसकी दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। सागर के माता-पिता खेतीबाड़ी कर गुजर बसर करते थे। जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता ने बताया कि सागर बीए प्रथम वर्ष का छात्र था और सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। माता-पिता को बेटे के पढ़ लिखकर सेना में भर्ती होने पर परिवार की माली हालत सुधरने की उम्मीद थी लेकिन इस हादसे से माता-पिता की उम्मीदें भी खत्म हो गई हैं। युवक की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। संवाद

--
धमौड़ के पास खाई में गिरी कार, शव यात्रा में जा रहे छह लोग घायल

स्थानीय लोगों और शव यात्रा में जा रहे अन्य ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ से कार से शव यात्रा में जा रहे लोगों की कार धमौड़ के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में छह लोगों को गंभीर चोट आई हैं। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सोमवार को कार (यूके 05 सी 8361) से छह लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रामेश्वर जा रहे थे। धमौड़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। हादसे में भवानी दत्त पांडेय (53) पुत्र लक्ष्मी दत्त पांडेय निवासी खड़कोट, मनोज चौहान पुत्र स्व. मदन सिंह चौहान (47) निवासी नगर पालिका पिथौरागढ़, ललित बोरा (45) पुत्र अर्जुन सिंह निवासी खड़कोट, राम सिंह खड़ायत (53) पुत्र जीत सिंह निवासी चिमस्यानौला, ललित बिष्ट (48) पुत्र बीएमएस बिष्ट निवासी खड़कोट और ललित सिंह (50) स्व. प्रह्लाद सिंह निवासी खड़कोट घायल हो गए।


स्थानीय ग्रामीणों और शव यात्रा में जा रहे अन्य लोगों ने सभी घायलों का रेस्क्यू कर निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल ने बताया कि सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। ऐंचोली चौकी प्रभारी एसआई शंकर सिंह रावत ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति ठीक है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed