फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Youth dies, another injured in collision between bike and pickup truck

Pithoragarh News: बाइक और पिकअप की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा घायल

Thu, 06 Aug 2026 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 06 Aug 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Youth dies, another injured in collision between bike and pickup truck
पिथौरागढ़। बुंगाछीना कस्बे में बाइक और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। एक की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक, एक निजी कॉलेज से पढ़ाई कर रहे देवलथल क्षेत्र के ग्राम चौपाता निवासी कमल बोरा पुत्र होशियार सिंह बोरा तथा कनालीछीना क्षेत्र के ग्राम सतगढ़ निवासी दिव्यांश कापड़ी पुत्र गिरीश कापड़ी बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे बाइक से बुंगाछीना बाजार गए थे। लौटते समय बुंगाछीना बाजार के एक मोड़ पर उनकी बाइक और मुवानी की तरफ जा रही पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन

दोनों युवक बाइक से छिटकर सड़क पर गिर गए। घटना में एक युवक बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। घायल कमल बोरा की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। एंबुलेंस से हायर सेंटर ले जाने के दौरान चंपावत जिले के स्वांला क्षेत्र पहुंचते-पहुंचते कमल बोरा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मृतक कमल बोरा के माता-पिता किसी तरह बच्चे की पढ़ाई करवा रहे थे। उसे दादा सेना से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में अपने बड़े बेटे के साथ खटीमा में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं घायल दिव्यांश का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। क्षेत्राधिकारी गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। थाना थल पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल के बाद पिकअप को कब्जे में लिया है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल किसी भी पक्ष से मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed