फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Baram team tops group song category; Khumti team wins dance competition

Pithoragarh News: समूह गीत में बरम, नृत्य में खुमती की टीम अव्वल

Mon, 28 Sep 2026 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 28 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Baram team tops group song category; Khumti team wins dance competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारचूला। उत्तराखंड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार की ओर से आयोजित खंड स्तरीय अष्टादश संस्कृत महोत्सव का जीआईसी धारचूला में वरिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं के साथ समापन हुआ। महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने संस्कृत भाषा, साहित्य और संस्कृति पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समूह गीत प्रतियोगिता में जीआईसी बरम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जीआईसी बलुवाकोट द्वितीय और जीआईसी कालिका तृतीय स्थान पर रहे। समूह नृत्य प्रतियोगिता में जीआईसी खुमती ने प्रथम, जीआईसी बरम ने द्वितीय तथा जीआईसी लुमती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

संस्कृत वाद-विवाद प्रतियोगिता में जीआईसी बलुवाकोट प्रथम, जीआईसी जौलजीवी द्वितीय और जीआईसी बरम तृतीय रहे। संस्कृत आशुभाषण प्रतियोगिता में जीआईसी जौलजीवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। विद्या मंदिर धारचूला के विद्यार्थी द्वितीय तथा जीआईसी बलुवाकोट के विद्यार्थी तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में जीआईसी जौलजीवी और जीआईसी कालिका के विद्यार्थियों ने प्रभावशाली एवं मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। वहीं, संस्कृत नाटक प्रतियोगिता में पय्यापौड़ी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी अतिथियों ने सराहना की।
समापन समारोह में विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य गगन सिंह बोरा और जीआईसी धारचूला के प्रधानाचार्य विजय कुमार आर्य ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार वितरित किए।

कार्यक्रम के खंड संयोजक धरमराज भट्ट ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विजय सिंह सैनी ने किया।
यहां विकासखंड क्षेत्र के हिंदी एवं संस्कृत शिक्षक, विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी व अन्य माैजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed