फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Banbasa Mini Stadium set for a makeover soon

Pithoragarh News: बनबसा मिनी स्टेडियम का जल्द होगा कायाकल्प

Mon, 28 Sep 2026 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 28 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Banbasa Mini Stadium set for a makeover soon
बनबसा (चंपावत)। जल्द ही बनबसा मिनी स्टेडियम का कायाकल्प होने की उम्मीद जगी है। इससे क्षेत्र के खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। लंबे समय से क्षेत्र के खिलाड़ी और खेल प्रेमी बनबसा मिनी स्टेडियम को सुविधा संपन्न कराने की मांग उठाते रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में शासन प्रशासन के अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी ज्ञापन भेजे थे। बीते दिवस डीएम मनीष कुमार ने स्टेडियम का निरीक्षण कर अपने मातहतों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

सीएम प्रतिनिधि दीपक रजवार ने बताया कि बनबसा मिनी स्टेडियम में शासन प्रशासन और जिला योजना से मिनी स्टेडियम में कई निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य कराए जाने हैं। उन्होंने बताया कि मिनी स्टेडियम के चारों ओर सुरक्षा दीवार निर्माण, क्रिकेट अभ्यास और मुख्य पिच निर्माण, दो बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबाल कोर्ट, खेल सामग्री रखने को बड़ा स्टोर, लाइटिंग, पेयजल और आधुनिक शौचालय सुविधा निर्माण होना है। इसके लिए प्रथम चरण में करीब सत्तर लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। भाजपा युवामोर्चा जिला महामंत्री जतिन देउपा ने कहा कि मिनी स्टेडियम के सौंदर्यीकरण से क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों को लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed