फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Youth dies after being hit by cement mixer

Pithoragarh News: सीमेंट मिक्सर की चपेट में आने से युवक की मौत

Mon, 29 Apr 2024 10:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 29 Apr 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by cement mixer
इसी मिक्सर वाहन के नीचे दबकर हुई युवक की मौत। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला में सीमेंट मिक्सर वाहन के टायर से दबकर एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। युवक के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार धारचूला के खोतिला में तटबंध निर्माण का कार्य चल रहा है। अरुण कंस्ट्रक्शन कंपनी काम कर रही है। सोमवार की शाम लगभग छह बजे गोविंद सिंह गुंज्याल 30 वर्ष पुत्र दरबान सिंह सीमेंट मिक्सर ट्रक के टायर के नीचे आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाल कुंवर सिंह रावत और एसआई प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा गया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम कल होगा। पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। फरार चालक को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed