{"_id":"67faa72f70333bd38e01e4f6","slug":"youth-activity-in-district-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-126463-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: छात्रवृत्ति योजना के लिए 201 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: छात्रवृत्ति योजना के लिए 201 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Sat, 12 Apr 2025 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 12 Apr 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत दूसरे दिन 10 से 12 वर्ष के बालक-बालिका खिलाड़ियों के चयन ट्रायल लिए गए। इसमें जनपद से चयनित 98 बालकों और 103 बालिकाओं समेत कुल 201 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
ट्रायल के दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी अनूप बिष्ट, खंड शिक्षाधिकारी हिमांशु नौगाई, गणेश ज्याला ने परीक्षण केंद्रों का निरीक्षण किया। क्रीड़ाधिकारी बिष्ट ने बताया कि ट्रायल शटल रन, 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट फारवर्ड बैंड रीच, मेडिसन बाल पुट, 600 मीटर दौड़ एवं स्टैंडिंग ब्राड जंप में किए जा रहे हैं। चयन ट्रायल में श्रेष्ठ प्रदर्शन एवं वरीयता के आधार पर कुल 100 खिलाड़ियों का चयन छात्रवृत्ति के लिए किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी को 1500 रुपये की मासिक छात्रवृत्ति दी जाएगी। रविवार को 12 से 14 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों के चयन ट्रायल किए जाएंगे।
संचालन खेल शिक्षक भूपेंद्र सिंह चौहान ने किया। इस मौके पर जिला खेल समन्वयक विक्रम सिंह दिगारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक चंद्र भट्ट, सहायक प्रशिक्षक सतीश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद