फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Jal Jeevan Mission project stalled for three years; 1,500 people facing hardship

Pithoragarh News: तीन साल से अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजना, 1500 लोग परेशान

Mon, 05 Oct 2026 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 05 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Jal Jeevan Mission project stalled for three years; 1,500 people facing hardship
लोहाघाट (चंपावत)। ग्राम पंचायत पाटन-पाटनी के प्रेमनगर क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत 4.32 करोड़ की पेयजल योजना तीन साल बाद भी अधूरी है। योजना पूरी न होने से पॉलीटेक्निक मार्ग, प्रेमनगर और कनेड़ा पाटन समेत आसपास के 1500 से अधिक ग्रामीण पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण खष्टी बल्लभ पांडेय व गोविंद बल्लभ खर्कवाल ने बताया कि नियमित जलापूर्ति न होने से लोग नौलों, धारों और पानी खरीदकर प्यास बुझाने को मजबूर हैं। कार्यदायी संस्था जल संस्थान ने टैंक, पंप हाउस और बोरिंग का कार्य तो पूरा कर लिया लेकिन इसके बाद काम ठप हो गया।
विज्ञापन

सुरेश जोशी और जगदीश गड़कोटी ने बताया कि पूर्व में प्रशासन से गुहार लगाने के बावजूद स्थिति ज्यों की त्यों है। ग्रामीण जमुना दत्त गड़कोटी और हरीश अधिकारी ने पाइप लाइन बिछाने समेत अन्य लंबित कार्य जल्द पूरा करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि समय पर योजना पूरी नहीं हुई तो बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
योजना के तहत 1.06 करोड़ रुपये का कार्य पूरा हो चुका है जबकि शेष 3.26 करोड़ रुपये की धनराशि मिलनी बाकी है। प्रेमनगर के पास हैंडपंप का कार्य किया गया है जिसे जल्द शुरू किया जाएगा। वहीं कनेड़ा, डीड़ा और प्रेमनगर के पास ग्रेविटी योजना के तहत कार्य जारी है।-पवन बिष्ट, सहायक अभियंता, जल संस्थान, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article