फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Resentment among statehood agitators deprived of official recognition

Pithoragarh News: चिह्नीकरण न होने से वंचित राज्य आंदोलनकारियों में नाराजगी

Mon, 05 Oct 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 05 Oct 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Resentment among statehood agitators deprived of official recognition
लोहाघाट (चंपावत)। प्रेमनगर में वंचित राज्य आंदोलनकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य निर्माण आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने के बावजूद अब तक चिह्नित न किए जाने पर आंदोलनकारियों ने नाराजगी जताई। इस दौरान मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर वंचित राज्य आंदोलनकारियों के शीघ्र चिह्निकरण की मांग करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

खीम पाटनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राज्य निर्माण के संघर्ष में कई लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई थी। लंबे समय बाद भी उन्हें राज्य आंदोलनकारी का दर्जा नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि आंदोलन में योगदान देने वाले लोगों को उनके अधिकार से वंचित रखा जाना उचित नहीं है। आंदोलनकारियों ने सरकार से चिह्नीकरण प्रक्रिया में तेजी लाने और पात्र वंचित आंदोलनकारियों को शीघ्र राज्य आंदोलनकारी का दर्जा देने की मांग की। बैठक में इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने पर सहमति बनी। बैठक में हरीश सिंह अधिकारी, सुनील नाथ, गौरी शंकर पंत, जगदीश सिंह और महेश चंद्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed